यूं तो आपने रहस्यों से भरे बहुत सारे अनोखे मामले सुने होंगे लेकिन इस आईलैंड की अजीबोगरीब कहानी सच में रौंगटे खड़े कर देने वाली है जहां आपको सिर्फ डरावनी डॉल ही दिखाई देगी।
28 Feb, 2015 01:58 PMमैक्सिकोः यूं तो आपने रहस्यों से भरे बहुत सारे अनोखे मामले सुने होंगे लेकिन इस आईलैंड की अजीबोगरीब कहानी सच में रौंगटे खड़े कर देने वाली है जहां आपको सिर्फ डरावनी डॉल ही दिखाई देगी।
दरअलस यह आइलैंड मैक्सिको के पास हैं। शहर से करीब 17 मील दूर साउथ में शोशिमल्को नहर में एक छोटा सा आइलैंड है। जिसका नाम " ला स्ला दिला मुंकस" है इसे " द आईलैंड ऑफ डॉल" के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस आईलैंड पर टूटी हुई डॉल्स लटकी हुई हैं, जो बहुत ही डरावनी लगती हैं।
इसके पीछे की कहानी भी आपको हैरान कर देगी। आईलैंड पर सैंटाना बर्रेरा नाम का एकलौता आदमी रहता था। वह एकाकी जीवन बिताने के लिए इस आइलैंड पर आया था। इस आइलैंड पर अपने परिवार के साथ एक बच्ची घूमने आई थी जहां रहस्यमयी तरीके से नदी के किनारे पर डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
बच्ची की मौत के तुरंत बाद ही उसने नदी में एक तैरती गुड़िया देखी। बरेरा ने उस गुड़िया को बुरी आत्माओं का एक संकेत कहा और उसे पानी से निकाल कर पेड़ पर लटका दिया, ताकि खुद को बुरी आत्माओं और भूत-प्रेतों से बचा सके। इसके बाद उसे नदी में जो भी गुड़िया मिलती, उसे पेड़ से लटका देता था।
जल्द ही उस आइलैंड के हर पेड़ पर गुड़िया लटकने लगीं। करीब 50 साल बाद बरेरा की भी मौत हो गई और उसकी लाश भी ठीक उसी जगह पर तैरती हुई मिली जहां पर बच्ची डूबी थी।
2001 में बरेरा की मौत के बाद से ही यह आइलैंड इस्ला डे लास म्यूनिका (Isla de las Muneca) के नाम से लोकप्रिय हो गया। अब यहां पर हिम्मत दिखाने वाले पर्यटक ही आते हैं। यहां आने वाले लोग अपने बच्चों की सुख शान्ति और खुद की सुरक्षा के लिए अपने साथ गुड़िया लेकर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गुड़िया अपने हाथ और सिर हिलाती हैं और आंखें भी खोलती और बंद करती हैं। कुछ ने तो यह भी कहा कि उन्होंने गुड़ियों को आपस में बात करते हुए भी सुना है जबकि कुछ का कहना है कि गुड़ियों ने उन्हें इस आइलैंड पर बुलाया भी है।