main page

अनोखा मामला! बदला लेने के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाया सुपर ग्लू

Updated 27 March, 2015 03:25:09 PM

पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं लेकिन उसमें भी उनका प्यार ही छिपा होता है। कई बार पति का अपनी बीवी पर शक करना भी लड़ाई और क्लेश की वजह बनता है

जोहानिसबर्गः पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं लेकिन उसमें भी उनका प्यार ही छिपा होता है। कई बार पति का अपनी बीवी पर शक करना भी लड़ाई और क्लेश की वजह बनता है लेकिन इस पति ने शक के चलते पत्नी का ऐसा हाल कर दिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। 

साउथ अफ्रीका के न्यूज पोर्टल news24.com के अनुसार, साउथ अफ्रीका के 45 साल के एक शख्स के मन में यह बात घर कर गई थी कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। उसे शक था कि पत्नी का अफेयर उसके अंकल के साथ चल रहा है। 

वह उसे मारने की धमकी भी देने लगा लेकिन उसके बाद तो उसने ढंग करने वाला काम किया। उसने अपनी 40 साल की पत्नी को बेडरूम में लॉक कर दिया। फिर उसने चाकू उठाया और कपड़े उतारने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी, तो गर्दन काट देगा।

पीड़ित महिला का कहना है कि इससे पहले एक बार उसके पति ने उसका हाथ काटने की कोशिश की थी, इसलिए वह बेहद डरी हुई थी। महिला ने बताया, 'जब मैंने कपड़े उतारे तो उसने मुझे लेटने को कहा। चाकू का डर दिखाते हुए उसने मुझे टांगें फैलाने के लिए कहा। इसके बाद उसने मेरी वजाइना में सुपर ग्लू लगा दिया।'

हालांकि  महिला ने ग्लू हटा तो दिया लेकिन उसका प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब वह कभी सैक्स नहीं कर पाएगी। यहां तक उसे टॉयलेट जाने में भी काफी परेशानी हो रही है। महिला का कहना है कि वह चाहती है कि उसके पति को कड़ी से कड़ी सजा मिले लेकिन वह अभी भी फरार है और किसी भी समय आकर उसे जान से मार सकता है। 

:

HusbandWifePrivate PartAffairSouth AfricaOffbeat news

loading...