दुनिया में बहुत सारे देश हैं और सभी की अपनी परंपरा रीति-रिवाज और मान्यताएं है। सभी के खाने के अंदाज भी अलग- अलग हैं हालांकि कई लोगों का खान-पान हमारे लिए बहुत ही अजीब लग सकता है
29 Mar, 2015 03:32 PMसिडनीः दुनिया में बहुत सारे देश हैं और सभी की अपनी परंपरा रीति-रिवाज और मान्यताएं है। सभी के खाने के अंदाज भी अलग- अलग हैं हालांकि कई लोगों का खान-पान हमारे लिए बहुत ही अजीब लग सकता है लेकिन उनके लिए स्वादिष्ट और लाजवाब। आस्ट्रेलिया के कई रेस्त्राओं में भी अजीबोगरीब डिशेज परोसी जाती है। कुछ डिशेज ऐसी हैं, जिसे खाने से पहले कई साहसी लोग भी सहम जाते हैं हालांकि कुछ लोग मजे से इसका स्वाद लेते हैं।
चलिए नजर डालें इन अजीबो-गरीब डिशेज पर
1.सूअर का सिरः यहां सूअर के पूरे सिर को आपके सामने परोस दिया जाता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत अजीब है। पूरे सूअर के शरीर को कई बार आग पर चढ़ाया जाता है, और फिर सिर काटकर लोगों के सामने परोसते हैं। कहते हैं कि सूअर का मांस काफी क्रिस्पी होता है इसलिए इसे स्पैशल ऑर्डर देकर बनाया जाता है।
2. चिली, गार्लिक के साथ झिंगुरः भारत में दिखने वाले झिंगुर को आस्ट्रेलिया में सर्व किया जाता है। इसके लिए खास माहौल में झिंगुर का उत्पादन होता है। एक प्लेट में करीब 50 छोटे झिंगुर परोसे जाते हैं।
3.मेमने का भूना हुआ अंडकोषः वैसे तो यह चीन की डिश है लेकिन सिडनी में लोग इसे खाते हैं। मेमने के अंडकोष की बाहर की चमड़ी को पहले हटा दिया जाता है। फिर कुछमसाले और नमक लगाकर इसे आग पर भूनते हैं। कई लोग इसे खाने की हिम्मत नहीं कर पाते लेकिन कुछ लोग इसे बहुत स्वादिष्ट बताते हैं।
4.बोनलेस शीप हेडः हड्डियां निकालकर यहां भेड़ के सिर को परोसा जाता है। हालांकि तुर्की जैसे कई देशों में पूरा सिर भी परोसा जाता है लेकिन सिडनी में सिर्फ ब्रेन, जीभ, गर्दन और गाल को परोसा जाता है। इसे तैयार करने वाले शेफ सोमर कहते हैं कि भले ही नाम से यह डिश अजीब लगता हो, लेकिन यह काफी स्वादिष्ट होता है।
5.पूरा छोटा कंगारूः आस्ट्रेलिया में एक छोटे कंगारू के पूरे शरीर को परोसा जाता है। इसे तरबूजे और कुछ पाउडर के साथ सर्व करते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है।
6. बत्तख की जीभ और पुलावः सिडनी में बत्तख की जीभ को पुलाव के साथ परोसा जाता है। जीभ को बहुत नाजुकता के साथ पकाया जाता है। लोगों को ये बेहद पसंद आता है।