main page

हैरतअंगेज!! बिना सर्जरी के एक लड़की बनी लड़का, मर्दों जैसे प्राइवेट पार्ट

Updated 31 March, 2015 11:08:27 AM

इस माडर्न जमाने, आधुनिक तकनीक और डाक्टरों की सूझ-बूझ ने इतनी तरक्की कर ली है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। यहां तक की लड़के को लड़की और लड़की को लड़का बनाने की तकनीक भी कारगर साबित हुई है

बोकारोः एक ही शख्स में महिला पुरुष दोनों के प्राइवेट पारबोकारोः अभी तक आपने बहुत सारे अनोखे मामले सुने होंगे लेकिन इस अजीब मामले को सुनते ही आप चौंक जाएंगे लेकिन यह सच है। जहां आम लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं वहीं मैडीकल साईंस में इसे हार्मोंस में होने वाले बदलाव कहा जा रहा है। 

पश्चिम बंगाल में आसनसोल की लड़की बिना किसी सर्जरी के दो सालों में लड़का बन गई। इस मामले में डॉक्टर भी बहुत कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया ब्लॉक के सौदागर मुहल्ला में उसकी ननिहाल है। फिलहाल वह अपने पिता हैदर अली के साथ आसनसोल में रह रही है। लड़की के मामा शाहिद इकबाल ने बताया कि हामिया नाज के शरीर में 15 साल की उम्र में बदलाव शुरू हुआ।

बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित साड़म के सौदागर मुहल्ले के हैदर अली की लड़की हामिया नाज के शरीर में बदलाव हुआ और अब वह लड़के के रूप में तब्दील हो चुकी है। उसने अपना नाम भी हामिया नाज की जगह सरवर हैदर रख लिया है लेकिन उसे अपनी नई पहचान स्थापित करने और इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।  

हामिया उर्फ सरवर के पिता हैदर अली ने बताया कि हामिया लड़के के रूप में पैदा हुई लेकिन 17 साल की होते-होते उसके शरीर में परिवर्तन होने लगा और उसके शरीर से लड़कियों के लक्षण खत्म हो गए और वह पूरी तरह लड़का बन चुकी है। उसके हाव-भाव, पहनावा सब कुछ अब लड़के की तरह हैं लेकिन उसके लड़का होने की मैडीकली पुष्टि बाकी है। इसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बना है।  

पहचान स्थापित करने के चक्कर में हामिया उर्फ सरवर के शिक्षा के दो साल बर्बाद हो गए। सरवर के पिता हैदर अली ने कहा, "मेरी फरियाद शिक्षा मंत्री तक पहुंचाई जाए ताकि मेरे बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।"

इस बारे में बोकारो के सिविल सर्जन शशिभूषण प्रसाद ने कहा, "वे मेरे पास आए थे कि मेरी लड़की, लड़का बन गई है। इस पर मैंने मेडिकल टीम गठित की थी। कभी कभार फुल सेक्सुअल डेवलपमेंट नहीं होने की वजह से लोगों को शुरुआत में कंफ्युजन हो जाता है। मैंने इसे किताबों में पढ़ा है पर पहली बार मेरे सामने ऐसा मामला सामने आया है। इसे मैडीकल साइंस में मैडीकल कोलेजाइटीस कहा जाता है।"

 
:

Hamia NaazBoyGirlSurgeryCivil SurgeonMedical ScienceOffbeat news

loading...