main page

दुनिया के ऐसे लोग जो हैं अजीबोगरीब बीमारियों के शिकार (PICS)

Updated 24 May, 2015 02:18:23 PM

दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अजीबोगरीब और दुर्लभ बीमारियां से पीड़ित हैं। ऐसी बीमारियां जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा। चलिए आपको बताएं ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब बीमारियों से पीड़ित लोगों के बारे मेंः-

नई दिल्लीः दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अजीबोगरीब और दुर्लभ बीमारियां से पीड़ित हैं। ऐसी बीमारियां जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा। चलिए आपको बताएं ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब बीमारियों से पीड़ित लोगों के बारे मेंः- 

1. पहली तस्वीर में जिस शख्स के हाथ दिखाए गए हैं वह ट्री बार्क स्किन डिसऑर्डर नाम की बीमारी से ग्रस्त है। यह बीमारी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होती है।

2. प्रोजेरिया नाम की दुर्लभ बीमारी से व्यक्ति उम्र से पहले ही बूढ़ा होने लगता है। 

3. एलिस इन वंडसीलैंड सिंड्रोम। यह बीमारी बड़ी ही अजीब हैं। इस बीमारी में छोटी चीजें बड़ी और बड़ी चीजें छोटी दिखाई देती हैं।  

4. ब्लू स्किन डिस्‍ऑर्डर, जिसमें शरीर का रंग नीला हो जाता है। 

5. स्टोन मैन सिंड्रोम बीमारी में बदन की हड्डियां अपने आप मुड़ जाती हैं। ये काफी पीड़ादायी होता है। 

6. फॉरेन एसेंट सिंड्रोम से पीड़ित इंसान को बोलने और समझने में ऐसी दिक्कत होती है कि उस क्षेत्र का नहीं लगता जहां वो रहता है। 

7. पानी से होने वाली जबरदस्त एलर्जी को एक्वाजिनिक अर्टिकेरिया कहते हैं।  

8. कोटार्ड सिंड्रोम से ग्रसित आदमी को लगता है कि वो खत्म हो चुका है। वो हर समय जबरदस्त तनाव, अनिद्रा और आत्मविश्वास खोया हुआ होता है। 

9. इन अजीब सी धरियों को कहते हैं ब्लैशकोस लाइन्स। डीएनए में गड़बड़ी होने के चलते ऐसा होता है। 

10. ह्यूमन वेयरवॉल्फ सिंड्रोम। इसके लगभग पूरी दुनिया में 50 मामले हैं। बदन पर जरूरत से ज्यादा बाल उगने लगते हैं।

:

Tree Bark Skin DisorderProgeriaAlice Wonderland SyndromeBlue Skin DisorderStone Man SyndromeOffbeat news

loading...