main page

ऐसा जादुई झरना, जहां नहाने के लिए दूर-दूर से आतें हैं लोग! (PICS)

Updated 25 May, 2015 01:33:32 PM

हर देश, हर व्यक्ति किसी न किसी धर्म से जुड़ा हैं। सभी के अपने रीति-रिवाज, परंपरा और मान्यताएं हैं, हालांकि किसी अन्य देश की मान्यताएं, रिवाज दूसरे को बड़े ही अजीब लग सकते हैं।

 पोर्ट आउ प्रिंसः हर देश, हर व्यक्ति किसी न किसी धर्म से जुड़ा हैं। सभी के अपने रीति-रिवाज, परंपरा और मान्यताएं हैं, हालांकि किसी अन्य देश की मान्यताएं, रिवाज दूसरे को बड़े ही अजीब लग सकते हैं। 

ऐसा ही विश्वास है उत्तर अमरीकी देश हैती का, जहां हर साल हजारों वूडू भक्त जादुई झरने में नहाने आते हैं। यह झरना देश की राजधानी पोर्ट आउ प्रिंस से करीब 150 मील दूर स्थित है। 

दरअसल, यहां पर एरजूली देवी का एक अजीबोगरीब समारोह होता है। लोग इस झरने के पानी को पवित्र मानकर पूरे कपड़े उतारकर नहाते हैं।  लोग का ऐसा मानना है कि इस पवित्र पानी से बुरी आत्माएं दूर होती हैं और भाग्य बदल जाता है। साथ ही भयंकर बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

यहां आने वाले कुछ गरीब परिवारों ने का कहना है कि वह यहां आकर कई घंटे रुकते हैं और अपने कपड़े उतारकर आसमान में फेंकते हैं। इसे बीते हुए कल के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसे बीते यादों को पीछे छोड़ देना कहते हैं। वहीं, सैकड़ों महिलाएं सिर्फ बच्चा पाने की ख्वाहिश लिए झरने में नहाने आती हैं।

वहीं एक मान्यता के अनुसार, 1847 में एरजूली डेंटर नामक वूडू देवी एक पेड़ पर अवतरित हुई थी। इसे सुंदरता और प्यार की देवी माना जाता था। यहां उसने कई लोगों की बीमारियां ठीक की और कईयों के कष्ट अपने जादू से दूर किए। एक कैथोलिक पादरी को यह सब पंसद नहीं आया, उसने इसे ईशनिंदा करार देकर उसके पेड़ के तने से काट डालने का आदेश दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने यहां देवी की मूर्ति बनाई। वूडू समारोह के दिन यहां लोग मूर्ति के सामने शराब जैसी ड्रिंक 'क्लेरेक' और खाना चढ़ाते हैं।

:

Port au PrinceWaterfallVoodoo GoddessHaitiArjuli goddessOffbeat news

loading...