main page

pics: इस लड़की ने बनाया सलमान खान को बजरंगी भाईजान

Updated 29 May, 2015 02:42:26 PM

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' एक गूंगी लड़की की कहानी है। उस लड़की के मां-बाप पाकिस्तान में रहते हैं।

मुंबई: सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' एक गूंगी लड़की की कहानी है। उस लड़की के मां-बाप पाकिस्तान में रहते हैं। एक यात्रा के दौरान लड़की अपने मां-बाप से बिछड़ जाती है और भारत आ जाती है। बस फिर वहीं से लड़की की मुलाकात संयोग से सलमान खान से हो जाती है। सलमान गूंगी लड़की की कहानी उसकी आंखों के आंसूयों से समझ जाता है।

यह लड़की सलमान को बजरंगी भाईजान बना देती है। सलमान उस लड़की को लेकर पाकिस्तान जाता है और उसके मां-बाप को ढूंढ ने की कोशिश करता है जिसमें सलमान का साथ उनका दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दकी देता है। ऐसे में दोनों की मेहनत और लड़की के दिल की पुकार रंग लाती है। सलमान दुनिया से बैर लेकर लड़की को पाकिस्तान में उसके परिवार से मिला देता है। इस भारत से पाकिस्तान के सफर प्यारी बच्ची और सलमान एक दूसरे करीब आ गए।

उस प्यारी बच्ची की मुख्य भूमिका वाली इस कहानी में सलमान के साथ करीना कपूर दिखेंगी। आपको बता दें कि कबीर खान 'बजरंगी भाईजान' का डायरेक्शन कर रहे हैं। सलमान और करीना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आंएगे। यह फिल्म इसी साल 17 जुलाई को रिलीज होगी।

:

kareena kapoorbajrangi bhaijaanSalman khanBollywoodBollywood news

loading...