main page

दुनियाभर में अंतिम संस्कार की 10 अजीबो-गरीब रस्में (PHOTOS)

Updated 01 July, 2015 03:56:06 PM

दुनिया में बहुत सारे देश हैं। हर देश, जन्म-मृत्यु और शादी से जुड़ी अपनी परंपरा और रीति-रिवाजों को मनाते हैं। हालांकि किसी दूसरे देश के रिवाज अन्य लोगों को हैरान कर सकते हैं।

नई दिल्लीः दुनिया में बहुत सारे देश हैं। हर देश जन्म-मृत्यु और शादी से जुड़ी अपनी परंपरा और रीति-रिवाजों को मनाते हैं। हालांकि किसी दूसरे देश के रिवाज अन्य लोगों को हैरान कर सकते हैं। ऐसे ही अलग-अलग देशों में अंत‌िम संस्कार को लेकर अजीबोगरीब परंपराएं हैं जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। 

आइए जानते हैं कुछ अनोखी परंपराएंः-

-मैडागास्कर में मलागासी लोग फामाडिहाना नाम की एक परंपरा का पालन करते हैं। इस परंपरा में वो साल में एक बार अपने मृत परिजनों को कब्र से बाहर निकालते हैं। उन्हें वापस नए कपड़े पहनाते हैं और लाशों के साथ नाचते हैं। ऐसा करने के पीछे उनका यह मकसद है कि उनका परिवार आज भी उन्हें याद करता है।

-क्या आपको पता है कि काफी पहले एक परंपरा अपनाई जाती थी। इसमें मरने वाले व्यक्ति को पकाकर पूरा समुदाय ही खा जाया करता था। कहते हैं उन दिनों खाने के लिए लोगों के पास ज्यादा कुछ नहीं होता था।

- फिजी समुदाय में पहले किसी की मृत्यु हो जाने के बाद उसके प‌रिवारवालों को भी मार दिया जाता था। उनका गला घोंट दिया जाता था। मान्यता था कि मरने वाले को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। उसे दूसरी दुनिया में भी लोगों की जरूरत होती इसलिए परिवार वालों को भी खत्म कर देने की परंपरा थी।

-ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अगर भगवान में विश्वास नहीं करते, तो परिवार में किसी के मर जाने के बाद किसी खास तरह के पूजा-पाठ का पालन नहीं कर पाते। तो ऐसे में वो उन्हें कपड़े में लपेटकर पेड़ों से बांध देते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से मृत परिजन उनके पास ही रहते हैं। अपने ही लोगों को पेड़ों पर लटका देखने के बाद उनका विश्वास भी मजबूत होता है कि शरीर सदा नहीं रहता और उन्हें भी एक दिन मरना ही है।

-चीन में कुछ पुरातत्वविदों को एक पहाड़ पर कई ताबूत लटके मिले। खोज में पता चला कि चीन में सालों पहले राजघरानों में रहने वाले लोग अपने मृत परिवारजनों को ताबूत में डालकर पहाड़ पर लटका देते थे। लटकाने का मतलब था उन्हें इज्जत देना और भगवान के करीब पहुंचाना। 

-उत्तरी अमरीका के सुदूर इलाकों में अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो मृत शरीर को जंगल में फेंक आते हैं। यहां लोगों का मानना है कि मृत शरीर को जलाकर या दफनाकर बेकार नहीं करना चाहिए। मरने के बाद भी शरीर भूखे जानवरों को पेट भर सकता है।

-पारसी समुदाय के लोगों को मानना है कि किसी के मर जाने के बाद उसके शरीर को नहला-धुलाकर गिद्धों के खाने के लिए किसी ऊंची जगह पर छोड़ देना चाहिए।

-हिंदू धर्म में मृत शरीर को जला दिया जाता है और उससे बचने वाले राख को नदी में बहा दिए जाने को सही समझा जाता है। 

 

 

:

Funeral TraditionFiji CommunityHindu religionDead BodyChinaAmericaOffbeat news

loading...