main page

इन्हेें बोलते-बोलते कई बार फिसलेगी जुबान, जरा आप भी करें Try! (PICS)

Updated 04 July, 2015 01:33:23 PM

बहुत सारे शब्द ऐसे हैं जो मास्टरी हासिल करने के बाद भी हम बोल नहीं पाते और बोलते-बोलते हमारी जुबान फिसल जाती है। इसे हम कहते हैं “Tongue Twisters”, जिन्हें बोलने में आपकी ऐसी की तैसी हो जाएगी।

नई दिल्लीः बहुत सारे शब्द ऐसे हैं जो मास्टरी हासिल करने के बाद भी हम बोल नहीं पाते और बोलते-बोलते हमारी जुबान फिसल जाती है। इसे हम कहते हैं “Tongue Twisters”, जिन्हें बोलने में आपकी ऐसी की तैसी हो जाएगी।

आज हम आपको ऐसे हैं 14 बेहतरीन और उलझाउ tongue twisters बताते हैं जिन्हें बोलते बोलते कई बार आपकी जुबान लड़खड़ाएगी। 

1. कच्चा पापड़, पक्का पापड़

यह हम लोगों में बड़ा ही फेमस हैं। जरा आप भी इसे 15 बार बोल के दिखाए। 

2. फालसे का फासला

चैलेंज है कि 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ।

3. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला

जरा 13 बार इसे बोल के दिखाएं। 

4. पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता

मेरी जीभ तो लगभग फ्रैक्चर होते-होते बची है। 

5. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की

इसे बोलकर नानी याद आ जाएगी। 

6. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है। समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है। 

7. दूबे दुबई में डूब गया 

8. चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई। 

9. जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा

आपको ये आसान लग रहा है। जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए। 

10. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह 

11. मर हम भी गए, मरहम के लिए, मरहम ना मिला, हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम ना मिला 

12. तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया 

13. डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पर मैने नज़र डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली। 

14. पांच आम पंच चुचुमुख-चुचुमुख, पांचों मुचुक चुचुक पंच चुचुमुख

बस 10 बार बोल कर दिखाए।

:

Tongue TwistersWordsconfuseTongueOffbeat news

loading...