main page

इन एक्ट्रैसेस ने विदेशी हस्तियों संग रचाया अफेयर, लेकिन अधूरी रही कहानी

Updated 04 July, 2015 03:50:38 PM

80 के दशक की बात है, जब बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस नीना गुप्ता का वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से एक मुलाकात प्यार में बदल गई थी।

मुंबई: 80 के दशक की बात है, जब  बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस नीना गुप्ता का वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से एक मुलाकात प्यार में बदल गई थी। अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। दोनों की बेटी मसाबा आज फैशन वर्ल्ड के चिर-परिचित नामों में से एक है। वैसे, नीना ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर कर ली है।

नीना गुप्ता भारतीय फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 'ये नजदीकियां' (1982), 'मंडी' (1983), 'उत्सव' (1984), 'डैडी' (1989), 'खलनायक' (1993), 'तेरे संग' (2009) और 'वीर' (2010) जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया है। नीना गुप्ता अकेली भारतीय सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्हें विदेशी शख्स से प्यार हुआ। उनके साथ-साथ कई ऐसी एक्ट्रेस है जो शादी रचाकर विदेशों में ही अपनी गृहस्थी बसा चुकी है तो कइयों की लव स्टोरीज बीच अधूरी कहानी बन कर रह गई। 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों से अपना नाम कमाने एक्ट्रैस कंगना रनोट का भी इंग्लिश डॉक्टर निकोलस लाफेर्टी से अफेयर रह चूका है। 

बॉलीवुड एक्ट्रैस अमृता अरोड़ा और पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान अफजल के प्यार की केमिस्ट्री मीडिया में खूब चर्चा में थी। दोनों का अफेयर चार साल तकचलता रहा। 2009 में उन्होंने शकील लड़क से शादी कर ली। खबरों के अनुसार शादी के पहले अमृता प्रेग्नेंट हो गई थीं।अमृता अरोड़ा फेमस डांसर मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन हैं, उन्होंने 'कितने दूर कितने पास' (2002), 'जमीन' (2003), 'फाइट क्लब' (2006), 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008) और 'टीम : द फोर्स' (2009) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं।

1960 में मीडिया की चर्चाओं में आई अंजू महेन्द्रू और गैरी सोबर्स की लव स्टोरी भी थी। दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी, लेकिन दोनों का प्यार शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। बतौर टीवी अभिनेत्री कही जानी वाली अंजू महेन्द्रू 'दो दिल बंधे एक डोरी से' (2013 से लगातार) और 'गीत' (2010-2011) जैसी टीवी शो और 'द डर्टी पिक्चर' (2011), 'साथिया' (2010), 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' (1996) और 'ज्वेल थीफ' (1967) जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की।

बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के रूप में पहचानी जाने वाली जीनत अमान का अफेयर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से काफी देर तक चला।  उस दौर में जीनत ने अपने और इमरान के रिश्ते के बारे में कुछ लिखा भी था। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर थीं, लेकिन धीरे-धीरे एक अफवाह की तरह यह ठंडी होती गई। एक्ट्रैस लारा दत्ता मुंबई बेस्ड भूटानी एक्टर संग लिव-इन में रही थी। दोनों का अफेयर मॉडलिंग डेज में शुरू हुआ था, जो 12 साल तक चला। हालांकि, लारा ने हमेशा इस बात से इंकार किया।

:

Love StoryBollywood ActressesHooked UpForeignerskangnalaraBollywood news

loading...