main page

अनुष्का शर्मा ने दी चेतावनी कहा ,बदतमीजी नहीं चलेगी

Updated 27 July, 2015 11:08:12 AM

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर चैतावनी देते हुए कहा है कि वह उन लोगों को ब्लॉक कर देंगी जो उनके साथ बेहुदे तरीके से

मुंबईः अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर चैतावनी देते हुए कहा है कि वह उन लोगों को ब्लॉक कर देंगी जो उनके साथ बेहुदे तरीके से बात करते हैं। अनुष्का ने लोगों से सही तरीके से पेश आने के लिए कहा। अनुष्का से पहले कई और फिल्मी सितारे इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। 
 
एक्ट्रैस ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह उन्हें ब्लॉक कर देंगी। अनुष्का ने ट्वीट किया, 'मैं अपने ट्विटर को ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हूं। इसलिए मैं उन लोगों को ब्लॉक कर दूंगी जो गैर-जिम्मेदारी के साथ बकवास करेंगे।' 
 
अनुष्का के ट्वीट पर मजाक करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा मुझे ब्लॉक मत करना।' इसके बाद अनुष्का ने कहा, 'नहीं, कभी नहीं सर।' 
 
गौरतलब है कि अनुष्का से पहले कई और फिल्मी सितारे इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। 
:

Anushka SharmaTwitterNonsenseBollywoodActress

loading...