main page

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कुछ पर्सनल तस्‍वीरें

Updated 30 July, 2015 06:02:17 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु  इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस बार उन्होंने अपनी भतीजी निया के बर्थडे पर उसकी कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
 
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बहुत प्यारा कोलाज पोस्ट किया है जिसमें वो भी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लिटिल एंजिल निया इतनी तेजी से बढ़ रही है..हैप्पी बर्थडे माई मोस्ब् डियरेस्ट डार्लिंग बेबी गर्ल।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी फैमिली में इस लिटिल एंजिल को लाने के लिए अपनी बहन सोनी बसु का शुक्रिया अदा किया है।
 
वहीं बीते दिनों बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। कुछ हॉट तस्वीरें भी शामिल थीं।
:

Bipasha BasuInstagramBirthday PartyBollywoodActress

loading...