main page

DLHK: 89 किलो की हीरोइन ने किया साइज जीरो

Updated 02 August, 2015 12:38:04 PM

बॉलीवुड में हमेशा छरछरी काया वाली एक्ट्रैस को ही पंसद किया जाता है।

मुंबई: बॉलीवुड में हमेशा छरछरी काया वाली एक्ट्रैस को ही पंसद किया जाता है। ऐसे में अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' से भूमि पेडनेकर एक भारी-भरकम एक्ट्रैस के रूप में बॉलीवुड में एंट्री की है। उनका कहना है कि उनके लिए बढ़ा वजन कोई समस्या नहीं है। वह फिल्म की मांग पर साइज जीरो होने के लिए भी तैयार हैं।

उन्हें यश राज फिल्म्स बैनर की 'दम लगा के हईशा' में अपनी भूमिका के लिए 89 किलोग्राम का होना था। इसके लिए उन्होंने जमकर खाया-पीया। हालांकि, वह अब काफी वजन घटा चुकी हैं। दोहरे बदन की दिखने वाली हीरोइन भूमी पेडनेकर अब एकदम स्लिम हो गई है। गौरतलब है कि शरत कटारिया निर्देशित फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ में भूमी पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल निभाया, जिसमें भूमि एक मोटी लड़की की भूमिका में हैं।

 
:

Dum Laga Ke HaishaBhumi Pednekarsize zeroayushman

loading...