main page

घूमना फिरना बहुत हुआ,कब करेगी बिपाशा अपने प्यार का इजहार!

Updated 02 August, 2015 01:13:04 PM

इन दिनों काफी फन लविंग मूड में बिपाशा बसु के नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा जोरों पर हैं।

मुंबई : इन दिनों काफी फन लविंग मूड में बिपाशा बसु के नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। जी हां फिल्म 'अलोन' में बिपाशा के को स्टार करण सिंह ग्रोवर की कंपनी उन्हें इतनी भा गई कि मैडम हर वक्त उन्हीं के साथ नज़र आती है। 

इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक साथ कभी छुट्टियां मनाने तो कभी लेट नाइट डिनर करने तो कभी फैशन शूट करने वगैरह वगैरह को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। बिपाशा बसु तो सोशल मीडिया पर दोनों की कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

अब दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि यहां बात सिर्फ दोस्ती तक नहीं बल्कि उससे बढ़कर है। लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं है पर इनको कौन बताए प्यार छिपाए नहीं छिपता। 

:

Bipasha BasuKaran Singh GroverReleationBollywoodActress

loading...