main page

फिर से वाणी दिखेगी ग्लैमरस अवतार में

Updated 02 August, 2015 04:37:23 PM

यशराज बैनर वाणी कपूर को फिर से लांच करने जा रहा है। यशराज बैनर की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थी।

मुंबई: यशराज बैनर वाणी कपूर को फिर से लांच करने जा रहा है। यशराज बैनर की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थी। फिर ‘बैंड बाजा बारात’ की तमिल रीमेक अहा कल्याणम में भी वाणी ने काम किया लेकिन यह फिल्म असफल रही। 'शुद्ध देसी रोमांस' पूरी तरह से  परिणीति चोपड़ा की फिल्म थी। 

अब चर्चा है कि यशराज बैनर फिर से उन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बार वह रणवीर सिंह के साथ परदे पर दिखाई दे सकती हैं। खबर है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। शुद्ध देसी रोमांस के बाद कई इवेंट्स में वाणी के बैकलेस गाऊन और ग्लैमरस अवतार पसंद किए गए। फिल्म में भी इसी अवतार को लाने की तैयारी है। 

:

vaani kapoorshudh desi romanceyashraj bannersexy

loading...