main page

दुनिया का सबसे बदसूरत आदमी, दिल को छू लेगी इसकी कहानी (PHOTOS)

Updated 04 August, 2015 05:34:53 PM

यह वाक्या बिलकुल सच है कि सुंदरता आखों में होती है।

युगांडाः यह वाक्या बिलकुल सच है कि सुंदरता आखों में होती है। इस महिला ने भी इस शख्स की आंखों में ही प्यार देखा जो उसे अपना दिल दे बैठी और फिर प्यार के बाद शादी लेकिन इस लव स्टोरी की कहानी बड़ी हैरान करने वाली और दिलचस्प है। 

महिला जिस शख्स से प्यार कर बैठी उसे दुनिया का सबसे बदसूरत आदमी होने का तमगा दिया गया है। यह शख्स युगांडा का रहने वाला 49 वर्षीय अबागाला सेबाबी है लेकिन अबागाला ने बदनामी के इस तमगे को अपनी स्ट्रेंथ बना डाला। 

इस शख्स का असली नाम बगुमा है, लेकिन इसको बदसूरती के चलते सेबाबी कहा गया, जिसका मतलब होता है सबसे बदसूरत आदमी। भला ये सुनकर ही ऐसे शख्स से कोई शादी तो दूर मिलना भी नहीं चाहेगा लेकिन प्यार में बड़ी ताकत होती है , जिसने महिला का दिल जीत लिया।

बगुमा जन्म से भी असाधारण रूप से पैदा हुए थे। शरीर की बनावट को लेकर लोगों के ताने झेलता रहा। साल 2014 का वो दिन भी आ गया जब बगुमा ने अपने शौक को आयाम दे दिया। बगुमा ने अपना पहला म्यूजिक एलबम जारी किया, जिसको दुनिया भर में खूब सराहा गया।

संगीतकार बने बगुमा के पास अब पैसा भी था और शौहरत भी, कमी थी तो एक जीवनसाथी की लेकिन उनकी यह मुराद भी पूरी हुई। बगुमा को केट नमाडा नाम की महिला से प्यार हो गया। नमाडा ने भी बगुमा की बदसूरती को नजरअंदाज कर उसकी आखों में अपने लिए बेपनाह मुहब्बत को पसंद किया और उससे शादी रचा ली।

केट नमाडा से जब पूछा गया कि उसने इतने बदसूरत आदमी में क्या देखकर शादी की। तो उसका जवाब था कि इस मामले में ये मत सोचना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे। शादी करने के लिए हमेशा अपने दिल की सुनो, फिजिकल एपीरिएंस मायने नहीं रखता।

केट के पहले से ही 6 बच्चे थे। बगुमा से शादी के बाद 2 बच्चे और हैं। इस तरह दुनिया का ये सबसे बदसूरत आदमी 8 बच्चों का पिता है।

 
:

Ugly ManUgandaLove storySsebabiMarriageMusic album

loading...