main page

दिव्यांका त्रिपाठी की जिदंगी में फिर दी प्यार ने दस्तक

Updated 04 August, 2015 10:03:39 AM

टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर नए रिश्ते में बंधने को तैयार हैं। दिव्यांका को हाल ही में एक रेस्तरां में डेटिंग करते पाया गया।

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर नए रिश्ते में बंधने को तैयार हैं। दिव्यांका को हाल ही में एक रेस्तरां में डेटिंग करते पाया गया। जब उनसे इस डेटिंग के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने अपने किसी भी रिश्ते के होने से इंकार कर दिया। दिव्यांका ने कहा कि हम सिर्फ एक दोस्त है।

इस साल के शुरूआत में ही दिव्यांका का अपने लबे समय के ब्वॉयफ्रेंड शरद मलहोत्रा से ब्रेक-अप हो गया था। जब दिव्यांका के इस डेटिंग की अफवाह तेजी से उड़ने लगी तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो सिंगल हैं लेकिन जल्द ही वो मिंगल होने के लिए तैयार हैं।

ऐसी खबरें आ रही है कि दिव्यांका के मात-पिता उनके भविष्य को लेकर काफी परेशान है। लेकिन साथ ही वह अपनी बेटी को सफल देखना चाहते है और किसी भी फैसले के उन्हें पूरा समय देना चाहते है। 

:

Divyanka TripathidatingSharad Malhotra

loading...