रैपर यो यो हनी सिंह ने धीरे-धीरे गाना ऋतिक रोशन और फैशन दीवा सोनम कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि इस गाने के साथ अपनी धमाकेदार वापसी की है।
03 Sep, 2015 11:08 AMनई दिल्ली: रैपर यो यो हनी सिंह ने धीरे-धीरे गाना ऋतिक रोशन और फैशन दीवा सोनम कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि इस गाने के साथ अपनी धमाकेदार वापसी की है।
इस गाने को 31 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज किया था लेकिन बाद में इसे एक सितंबर को यू-ट्यूब पर भी रिलीज किया गया। दो दिनों में ही यू-ट्यूब पर इस गाने को करीब 16 लाख बार देखा जा चुका है।
ऐसी खबरें आ रही थीं हनी सिंह ड्रग एडिक्शन के कारण चंडीगढ़ के रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज करा रहे हैं। लेकिन अब हनी सिंह ठीक हो गए हैं और इस गाने से अपने फैंस के बीच शानदार वापसी की है।