सोनाक्षी सिन्हा ऐसी एक्ट्रैस है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर
04 Sep, 2015 11:53 AMनई दिल्ली : सोनाक्षी सिन्हा ऐसी एक्ट्रैस है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती हैं। इसके अलावा वह दोस्तों के लिए ट्वीट करती हैं लेकिन कोई कुछ खराब कहे तो उसका करारा जवाब भी देती हैं।
हाल ही में ट्विटर पर सोनाक्षी अपने फैंस से बात कर रही थीं इसी दौरान एक लड़की देविका जोशी ने उनसे पूछा, 'सोनाक्षी आप इतनी बदसूरत कैसे हो'?
अब इस सवाल पर सोनाक्षी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप भी कहेंगे ये एक्ट्रैस वाकई दबंग हैं।
सोनाक्षी ने चूहे की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिख डाला, 'आपसे नफरत करने वाले आपके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, जबकि अपनी प्रोफाइल पिक्चर में ऐसे दिखते हैं'
देविका जोशी ने इसका जवाब भी देते हुए कह डाला कि फिर भी यह फोटो आपके फेस से बेहतर है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के फैंस उनके समर्थन में आ गए और सोनाक्षी ट्विटर पर #sonasays ट्रेंड करने लगीं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसा कई बार हुआ है जब किसी यूजर ने स्टार्स पर कमेंट किया लेकिन वह इसे इग्नोर करते हैं।