डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म MSG द मैसेंजर के बाद अब दूसरी फिल्म 'MSG-2' बेहद सुर्खियों में है।
04 Sep, 2015 02:45 PMमुंबई: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म MSG द मैसेंजर के बाद अब दूसरी फिल्म 'MSG-2' बेहद सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद हाल ही में 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' का गाना रिलीज़ हुआ है जिस को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने खुद आवाज दी है।
इस फिल्म की सीक्वल फिल्म में डेरा प्रमुख सादे वेश में नजर आ रहे हैं। यह सीक्वल फिल्म असल घटनाओं पर आधारित है जिसमें डेरा प्रमुख आदिवासियों की मदद करते नजर आएंगे। ऐसी कई सोशल एक्टिविटीज पर बेस्ड यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।