main page

आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान के बरी पर सोशल मीडिया पर उड़ा एेसा मजाक

Updated 18 January, 2017 05:36:42 PM

काला हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान बुधवार को बरी हो गए हैं। सलमान को मिली इस राहत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं।

मुंबई: काला हिरण शिकार से जुड़े 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान बुधवार को बरी हो गए हैं। सलमान को मिली इस राहत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

बता दें कि बुधवार सुबह 11 बजे तक सलमान खान नहीं पहुंचे थे। इसके बाद जज ने सलमान के वकील से कहा- आधे घंटे में अपने मुवक्किल को पेश कीजिए, नहीं तो फैसला लंच के बाद सुनाया जाएगा। इसके बाद जज उठकर अपने चैंबर में चले गए। ठीक 11:40 बजे सलमान कोर्ट पहुंचे। इसके बाद सलमान के आने की जज को सूचना दी गई।

जज ने कुर्सी पर बैठते ही सबसे पहले सलमान से उनका नाम पूछा। इसके बाद सलमान को बताया गया कि आपके खिलाफ दो मामले हैं। दोनों आर्म्स एक्ट के तहत हैं। आपको दोनों मामलों में बरी किया जाता है। सलमान कुल 7 मिनट कोर्ट रूम में रहे।  बरी होने के बाद सलमान ने कोर्ट रूम में लोगों से हाथ मिलाए। उन्होंने बहन अलवीरा को गले लगाया और फिर वहां से निकल गए। 

:

salman khansocial mediaarms act

loading...