सपना व्यास पटेल आज सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना माना नाम बन चुका है।
19 Jan, 2017 11:51 AMनई दिल्ली: सपना व्यास पटेल आज सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना माना नाम बन चुका है। इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले उनके एक मिलियन यानी की 10 लाख फैन्स पूरे हुए। जिसके बाद उन्होंने एक फोटो पोस्ट कर सभी को थैंक्स कहा। दरअसल सपना एक फिटनेस ट्रेनर हैं। इनकी एक फोटो अंगूरलता डेका के नाम से असम चुनाव के वक्त वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्होंने खुद अपने अकाउंट पर इसे अफवाह बताया था।
बता दें की सपना व्यास को इंस्टाग्राम पर जहां 10 लाख लोग फोलो करते हैं, वहीं फेसबुक पर इनके सबसे चर्चित अकाउंट के 354960 फोलोअर्स हैं। इसके साथ वे यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल को भी करीब 1.5 लाख से ज्याद लोग सस्क्राइब कर चुके हैं। इस चैनल पर वह फिटनेस से जुड़े टिप्स देती हैं। साथ ही सेलेब्स के इंटरव्यू भी करती हैं।