main page

इस बॉलीवुड सेलीब्रिटी को डेट कर रही हैं 4G गर्ल, तस्वीरें हुई वायरल

Updated 24 February, 2017 04:45:54 PM

टेलिकॉम कंपनी के एड से 4G गर्ल के नाम से मशहूर हुईं साशा छेत्री कई लोगों के दिलो पर राज कर रही हैं।

मुंबई:  टैलीकॉम  कंपनी के एड से 4G गर्ल के नाम से मशहूर हुईं साशा छेत्री कई लोगों के दिलो पर राज कर रही हैं। लेकिन अब साशा के बारे में एक नई खबर सामने आई है। खबरों से पता चला है कि वह बॉलीवुड के म्यूजिक डायरैक्टर सचिन गुप्ता को डेट कर रही है। दोनों को कई अवॉर्ड्स फंक्शन और कई पब्लिक प्लेस में भी साथ में देखा गया है।

साशा उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली है। वह 16 साल की उम्र में पढ़ाई करने मुंबई गई थीं। साशा ने मुंबई के जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स (JIC) से विज्ञापन की पढ़ाई की है। उन्होंने कई एजेंसीज में काम के लिए अप्लाई किया था। फिर टेलीकॉम एड के लिए एप्लीकेशन और फोटो देखकर एक एजेंसी ने उन्हें कॉल किया।

बता दें कि सचिन गुप्ता मुंबई में रहते हैं। सचिन बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना म्यूजिक दे चुके हैं। उन्होंनें 'टेबल नंबर 21', 'मेरे डैड की मारुति', 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं।

:

sasha chettriSachin Gupta4G girl

loading...