main page

लिप सर्जरी के लिए सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल आयशा ने ऐसे की बोलती बंद

Updated 25 February, 2017 06:41:30 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया इन दिनों काफी सुर्खियों....

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आयशा को उनकी लिप सर्जरी के लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। यहां तक की उन्हें ट्रोल किया जाना लगा और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। 

दरअसल गुरुवार आयशा मुंबई के एक रेस्‍तरां के लॉन्‍च के मौके पर अपने पति फरहान आजमी के साथ पहुंची। इस इवेंट की तस्‍वीरें मीडिया में आईं, जिसमें आयशा का चेहरा प्लास्टिक का और उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद तो उनके फैंस ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। 

ऐसे में आयशा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर डिटा वोन टीसे का एक कोट डाला है जिसका मतलब है कि आप भले ही कितने भी अच्‍छे इंसान बन जाएं, लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे जरूर होंगे जो आप के भीतर कमियां खोज ही लेंगे। यह आयशा का उन लोगों को करारा जवाब था, जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। 

इसके सा​थ ही आयशा ने अपनी एक सेल्‍फी भी पोस्‍ट की, जिसमें लिखा है, 'हम ऐसे समाज में रह रहे हैं, जहां लोग किसी को भी लेकर अपनी राय बना लेते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। इसलिए हमें इस सब से ऊपर उठना चाहिए और हम जैसे हैं उस पर हमें गर्व करना चाहिए। अपने आप को प्‍यार करिए।' 

उ्न्होंने लिखा हैं कि आप अगर कितने भी मीठे पीच( फल) हों, कोई तब भी ऐसा होगा जिसे वो मीठा पीच पसंद नहीं आएगा। 

दरअसल, उनके होंठ पहले से काफी मोटे लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर यही लग रहा था कि जैसे किसी कीड़े के काटने से उनके होंठ सूज गए हों। सर्जरी के बाद वह काफी अलग लग रहीं थीं, एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानों उन्होंने गलत सर्जरी करा ली हो। 

:

Ayesha Takialips SurgeryTrolledBollywood news

loading...