main page

कस्टम अधिकारियों की भूमिका निभाना चाहते हैं विवेक ओबेरॉय, जानिए वजह

Updated 27 February, 2017 02:14:52 AM

अभिनेता विवेक ओबेरॉय क्रिश 3 में शानदार अभिनय निभाने के बाद अब नया किरदार...

मुंबई: अभिनेता विवेक ओबेरॉय क्रिश 3 में शानदार अभिनय निभाने के बाद अब नया किरदार चुनने की राह पर है।  इस बार वह सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी की भूमिका निभाना चाहते हैं। उनका मानना है कि उनके पास लोगों को बताने के लिए मजेदार कहानियां होती हैं।

विवेक ने शुक्रवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क समारोह 2017 में कहा, “मेरा मानना है, उनकी पोशाक बेहद आकर्षक होती है। उनके पास मजेदार कहानियां होती हैं, जैसे वह कैसे आरोपियों या तस्करों को पकड़ते हैं।” अभिनेता ने कहा कि पर्दे पर कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाना बेहद आकर्षक होगा।

गौरतलब है कि पिछले साल एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर दांव पर लगाया है। वो देश में कुछ अलग करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि हमारा देश एक इंस्टेंट नूडल्स बन गया है। हमें सभी चीजें एक ही समय चाहिए होती हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने एक बड़ा रिस्क लिया है। उन्होंने देश के लिए कुछ अलग करने के लिए अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा, करियर को दांव पर लगा दिया है। 
 

:

Vivek OberoiCustomsAirportBollywoodBollywood news

loading...