main page

Oscars: रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के बाद सनी पवार भी नजर आए

Updated 27 February, 2017 11:51:27 AM

89वें ऑस्कर का एलान सोमवार को यहां हुआ। इस प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा भी दिखीं।

लॉस एंजिलिस: 89वें ऑस्कर का एलान सोमवार को यहां हुआ। इस प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा भी दिखीं। ऑस्कर के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के सिल्वर गाउन में नजर आईं। वहीं, देव पटेल और लॉयन मूवी में उनके बचपन का रोल निभाने वाले सनी पवार भी नजर आए। देव पटेल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन वह चूक गए। यह अवॉर्ड महर्शेला अली को फिल्म 'मूनलाइट' के लिए दिया गया। 

बता दें कि सनी पवार भी रेड कारपेट पर नजर आए। उन्होंने मीडिया से भी बात की जब उनसे पूछा गया कि ऑस्कर में शामिल होकर कैसा लग रहा है तो उन्‍होंने जवाब दिया कि मैं काफी खुश हूं।
 

:

oscars2017priyanka chopra sunny pawar

loading...