हॉलीवुड एक्ट्रैस पेरिस हिल्टन बीते रविवार रात को हॉलीवुड ब्यूटी अवॉर्ड्स में नजर अाई।
28 Feb, 2017 12:28 PMलंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस पेरिस हिल्टन बीते रविवार रात को हॉलीवुड ब्यूटी अवॉर्ड्स में नजर अाई। इस अवॉर्ड्स के दौरान डीप नेक सिल्वर गाउन पहना था। वह इस गाउन में बेेहद हॉट लग रही थी। ये गाउन उनका 270 हजार डॉलर (लगभग 1.8 करोड़ रुपए) का था।
बता दें कि चाहे वह इस गाउन में हॉट लग रही थी लेकिन इसे संभाल पाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। इस ड्रैस के कारण उन्हें कई बार शर्मिंदा होना पड़ा। पेरिस बार-बार अपने गाउन के ऊपरी हिस्से को ठीक करती कैमरे में कैद हुईं। इतना ही नहीं पेरिस का यह गाउन उनकी हाई हील्स में फंस गया था, जिसे नीचे झुक कर उन्हें ठीक करना पड़ा।