main page

पति विक्रांत के साथ इस शो में नजर आएंगी मोनालिसा, देखें तस्वीरें

Updated 12 March, 2017 04:32:14 PM

भोजपूरी मॉडल और''बिग बॉस'' कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द रियालिटी शो ''नच बलिए-8'' में नजर आएंगी।

मुंबई: भोजपूरी मॉडल और'बिग बॉस' कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द रियालिटी शो 'नच बलिए-8' में नजर आएंगी। शो में मोनालिसा पति विक्रांत सिंह के साथ पार्टिसिपेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों के प्रोमो शूटिंग की फोटोज सामने हैं। जिसमें मोनालिसा सिल्वर कलर के गाउन में और विक्रांत ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों साथ साथ डांसिग पोज देते काफी स्टनिंग लग रहे हैं।

बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत ने शो की तैयारी शुरु कर दी है। हाल ही में मोनालिसा ने ट्विटर पर एक डांस रिहर्सल करते हुए वीडियो शेयर की थी। जिसमें मोनालिसा और विक्रांत फिल्म 'ओके जानू' के सॉन्ग 'Enna sona' पर डांस करते नजर आ रहे थे।

:

MonalisaVikrant singhNach baliye 8bigg boss

loading...