main page

पार्टी में BF को खाना खिलाते हुईं स्पॉट टीवी की 'अक्षरा'

Updated 23 March, 2017 10:45:57 AM

टी.वी एक्ट्रैस हिना खान अब पब्लिकली अपने ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जैसवाल के साथ स्पॉट होने लग गई है।

मुंबई: टी.वी एक्ट्रैस हिना खान अब पब्लिकली अपने ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जैसवाल के साथ स्पॉट होने लग गई है। उन्हें अब इस बात से कोई एतराज नहीं है। बल्कि वो खुद पार्टी में उनके साथ जाना पसंद करती हैं। हाल ही में हिना को न्यू शो 'मोह मोह के धागे' की पार्टी में इनवाइट किया गया। इस पार्टी में हिना ब्वॉयफ्रैंड रॉकी के साथ पहुंची। खास बात ये थी कि हिना रॉकी के साथ हाथ में हाथ डाले पार्टी में पहुंची। बल्कि पार्टी में हिना रॉकी को अपने हाथ से खाना खिलाती भी नजर आईं।

हिना खान अपने ब्वॉयफ्रैंड को खान खिलाते स्पॉट हुईं 

बता दें कि हिना ने रॉकी के साथ हाथ में हाथ डालकर पार्टी में एंट्री तो ली ही। साथ ही उन्होंने पार्टी में अपने फ्रैंड्स से भी रॉकी को मिलवाया। हिना एक मिनिट के लिए भी रॉकी को अकेला छोड़कर नहीं गईं। इसी बीच जब मीडिया ने हिना को फोटो के लिए कहा तो वो रॉकी के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं।
 

: Konika

hina khanrocky jaiswalpartyyeh rishta kya kehlata hai

loading...