बॉलीवुड एक एेसी दुनिया है जिसमें जब भी कोई एक्टर या एक्ट्रैस फिल्मों में आता है तो वो लगातार अपने फैशन ट्रेंड में बदलाव करता रहता है।
24 Mar, 2017 04:36 PMमुंबई: बॉलीवुड एक एेसी दुनिया है जिसमें जब भी कोई एक्टर या एक्ट्रैस फिल्मों में आता है तो वो लगातार अपने फैशन ट्रेंड में बदलाव करता रहता है। हर स्टार खुद को दूसरों से बेहतर और अलग दिखाने में जुटा है। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी स्टार के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मों के लिए खुद की पर्सनालिटी के साथ अपनी शक्ल ही बदल डाली।
कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन जितनी सुंदर दिखती हैं वो कभी काफी बदसूरत हुआ करती थीं। हम में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि श्रुति हासन बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ एक प्रोफेशनली ट्रेंड सिंगर भी हैं। सिल्वर स्क्रीन पर आने से पहले श्रुति फिल्मों में प्ले बैक करती थीं। श्रुति एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो खुलकर अपनी सर्जरी की बात कबूलती हैं। उन्होंने अपनी नाक और होठों की सर्जरी करवाई है।
बता दें कि श्रुति हासन 6 साल की उम्र से गाना गा रही हैं। श्रुति ने बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू फिल्म 'हे राम' से किया था। इस फिल्म के निर्देशक उनके पिता कमल हासन थे। इसके बाद वो फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी', 'लक', और 'रमैया वस्तावैया' में नजर आई थीं। अब श्रुति के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।