main page

संजय दत्त लुक में स्पॉट हुए रणबीर कपूर, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

Updated 13 April, 2017 12:18:26 AM

रणबीर कपूर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में संजय का किरदार निभा...

मुंबईः रणबीर कपूर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में संजय का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही आ चुका है। अब इस फिल्म में रणबीर का दूसरा लुक भी लीक हो गया है। 

बता दें कि रणबीर कपूर संजय की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं। अपने पहले लुक में रणबीर संजय के जवानी के दिनों वाले अंदाज में नजर आए थे लेकिन अब नई फोटोज में वह संजय के करंट लुक में नजर आ रहे हैं। पहली बार में फोटो को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पांएगे कि ये संजय दत्त नहीं रणबीर कपूर हैं।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर सख्त फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसका असर उनकी बॉडी पर दिखने भी लगा है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए साइन किया है। पहले इस तरह की रिपोर्ट आ रही थी कि रणबीर कैसे संजय की तरह दिख पाएंगे? लेकिन हाल में सामने आया रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है। गौरतलब हैं कि फिल्म में रणबीर के लुक की  तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 

:

Ranbir Singhsanjay duttBiopic filmBollywood

loading...