main page

60's की ये एक्ट्रैस अब दिखती है एेसी, राज कपूर और दिलीप कुमार को कर चुकी डेट

Updated 27 April, 2017 11:25:20 AM

: वेटरन एक्ट्रैस वैजयंतीमाला 60 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रैस में से एक है।

मुंबई: वेटरन एक्ट्रैस वैजयंतीमाला 60 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रैस में से एक है। हाल ही में वैजयंतीमाला को 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Bollywood Tadka

वैजयंतीमाला अब 80 साल की हो चुकी हैं और फिल्मों से दूर ही रहती हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं 13 अगस्त 1936 को चेन्नई में जन्मी वैजयंती ने 13 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री ले ली थी। उनकी मां वसुंधरा 40 के दशक में तमिल फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं।

Bollywood Tadka

बता दें कि वैजयंतीमाला जहां बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रैस रही हैं। वहीं, विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर उनका अफेयर दिलीप कुमार संग शुरू हुआ। 60 के दशक में ही वैजयंती का नाम शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर साहब के साथ भी जुड़ा।

Bollywood Tadka

कहा जाता है कि राज और उनका रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था। वैजयंती से अफेयर के चलते राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज ने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया था। वे करीब साढ़े चार महीने मुंबई की नटराज होटल में रही थीं।

Bollywood Tadka


 

:

Vyjayanthimalaraj kapoordilip kumar

loading...