main page

नच बलिए के सेट पर एक दूसरे को इस तरह इग्नोर करते दिखे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

Updated 28 April, 2017 08:25:39 PM

नच बलिए के सीजन 8 को सोनाक्षी सिन्हा की जगह अब मलाइका अरोड़ा जज करती हुई नजर...

मुंबईः नच बलिए के सीजन 8 को सोनाक्षी सिन्हा की जगह अब मलाइका अरोड़ा जज करती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का प्रमोशन सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो पर करने के लिए आए, तो वे दोनों एक- दूसरे को इग्नोर करते हुए नजर आए।

दरअसल अर्जुन कपूर शो पर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को प्रमोट करने पहुंचे थे। साथ में श्रद्धा कपूर भी थीं। ठीक उसी वक्त मलाइका ने भी शो में एंट्री ली। मलाइका सोनाक्षी की जगह जज के तौर पर शो में शामिल हुईं थीं। सभी मलाइका और अर्जुन के बारे में चल रही चर्चाओं से वाकिफ थे। तो ऐसे में सभी का ध्यान उन पर ही था। 

सूत्रों की मानें तो, पूरे शूट के दौरान मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की और सिर्फ हाय-हैलो ही किया। लेकिन जब बात फोटो क्लिक करने की आई तो अर्जुन और मलाइका के चेहरे पर हवाईयां ही उड़ने लगीं। फोटोग्राफरों ने पहले मलाइका की सिंगल फोटो डिमांड की और फिर अर्जुन से कहा कि वो भी मलाइका के साथ आकर फोटो खिंचवाएं। 

लेकिन अर्जुन ने ये कहकर बात टाल दी कि वो अपनी फिल्म की टीम के साथ ही फोटो खिंचवाएंगे। अर्जुन खुद को बहाने से बिजी रखते मिले लेकिन मजाल है कि उन्होंने मलाइका के साथ फोटो खिंचवा ली हो। लेकिन जब उनकी फिल्म की टीम आई तो तुरंत जाकर मलाइका के साथ फोटो खिंचवा ली। वैसे अब मलाइका और अर्जुन क्यों ये लुका-छिपी का खेल खेल रहे हैं पता नहीं। लेकिन अगर दोनों के बीच कुछ नहीं है तो एक-दूसरे को नजरअंदाज करने का क्या मतलब ? इससे तो और साबित हो रहा है कि दोनों के बीच पक्का कुछ ना कुछ रहा है। 
 

:

Sonakshi sinhaMalaika Arora Khanbollywood

loading...