अभी बेहद दुखद खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे।
28 Apr, 2017 11:35 AMमुंबई: अभी बेहद दुखद खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार सुबह 11.20 पर आखिरी सांस ली है। 144 फिल्मों में काम कर चुके खन्ना बीजेपी सांसद थे।
6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद की जिंदगी की कहानी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी।
साधारण परिवार से होने के बाद बॉलीवुड एक्टर बनने और फिर ओशो के आश्रम में माली बने।
शादीशुदा जिंदगी खत्म करने को लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में रहे।
पाकिस्तान से संबंध रखने वाले विनोद खन्ना ने एक पाकिस्तानी फिल्म गॉडफादर में मुख्य भूमिका निभाई, जो 2007 में रिलीज हुई। 1997 में राजनीति में आए और गुरदासपुर से सांसद बने।