main page

एक्ट्रैस प्रिती जैन को हत्या की साजिश में 3 साल की सजा

Updated 28 April, 2017 05:14:36 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रिती जैन को मुंबई के सेशंस कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रिती जैन को मुंबई के सेशंस कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। दरअसल उन्हें ये सजा फिल्म निर्देशक मधुर भंडाकर की हत्या की शाजिश रचने के आरोप में सुनाई गई है। हालांकि, कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में गवली गैंग के दो शूटरों को बरी कर दिया। अदालत ने प्रिती जैन 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

बता दें कि प्रिती जैन वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने मधुर भंडाकर पर रेप का आरोप लगाया था। अदालत ने प्रिती जैन के दो साथी नरेश परदेशी और शिवराम दास को भी तीन-तीन साल की सजा सुनाई। प्रिजी जैन ने मधुर भंडारकर पर रेप का आरोप लगाने के एक साल बाद 2005 में नरेश परदेशी के साथ मिलकर मधुर भंडारकर को मारने की साजिश रची थी। इसके लिए प्रिती जैन ने परदेशी को 75,000 रुपये भी दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो जैन ने पैसे वापस करने की डिमांड की। तब इसकी जानकारी गवली को मिली जिसने पुलिस को अलर्ट कर दिया। 


 

:

preeti jainMadhur Bhandarkar

loading...