main page

पंजाबी सिंगर अमरिंदर गिल ने किया पंजाब का नाम रौशन

Updated 25 April, 2016 02:34:54 PM

पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल को 'दादासाहिब फाल्के फिल्म फाउंडेशन' अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है।

मुम्बई: पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल को 'दादासाहिब फाल्के फिल्म फाउंडेशन' अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है। अमरिंदर को 2015 में आई फिल्म 'अंग्रेज' में शानदार अदाकारी के लिए यह अवार्ड दिया गया। आपको बता दें कि यह फिल्म पुराने जमाने की एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म के लेखक अम्बरदीप सिंह हैं।

फिल्म में अमरिंदर गिल के अभिनय को लोगों की तरफ से बेहद पसंद किया गया। अमरिन्दर प्रियंका चोपड़ा की आने वाली पहली पंजाबी फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अमरिन्दर को ओर भी कई अवार्ड चुके हैं। 'दादा साहब फाल्के' जैसा अवार्ड पंजाब के लिए बड़ी बात है। इस लिए उन को बहुत सी बधाईयां भी मिली हैं। 

:

Amrinder GillDadasaheb Phalke Awardangrej movie

loading...