main page

'क्वांटिको' के सेट पर दिखा अलग प्रियंका चोपड़ा का डिफरेंट स्टाइल

Updated 24 August, 2015 10:41:14 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। जी हां प्रियंका का पहला इंटरनेशनल टीवी

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। जी हां प्रियंका का पहला इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' सितम्बर से ऑन एयर हो जाएगा। प्रियंका के फैन्स को उनके इस शो का बेसब्री से इन्तजार है। प्रियंका इसी शो की शूटिंग में अमेरिका में बिजी हैं। अपने इस एक्शन पैक्ड थ्रिलर शो के सेट की तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

एबीसी का यह चर्चित शो 27 सितम्बर से अमेरिका में ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। प्रियंका इसमें एलेक्स पैरिश नाम की एफबीआई एजेंट का रोल कर रही हैं, जिसका बीता कल काफी मिस्टीरियस रहा है। प्रियंका बताती हैं कि 'क्वांटिको' उनका पहला इंटरनेशनल टीवी शो है और इसे लेकर वो न सिर्फ उत्साहित हैं बल्कि खुद पर गर्व भी महसूस करती हैं। 

बता दें कि इस शो में प्रियंका के साथ जेक मैकलॉगलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रॉजर्स जैसे अमेरिकन टीवी स्टार्स भी हैं, जो प्रियंका की ही तरह एफबीआई रिक्रूट्स का रोल कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलेस और मोंट्रियल जैसे अमेरिका और कनाडा की कई लोकेशंस में हुई है जब प्रियंका से उनके रोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इसे आप 'जेसन बॉर्न' को एक फीमेल रूप में इमैजिन कर सकते हैं। क्वांटिको' पहला ऐसा अमेरिकन शो है जिसमें एक भारतीय लीड रोल में साइन किया गया है। 

:

QuanticoPriyanka ChopraOn setsABCAmerican ShowInstagramTelevision

loading...