main page

Bigg Boss के एक्स-कंटेस्टेंट ने की गर्लफ्रेंड की पिटाई, देखें तस्वीरें

Updated 12 October, 2015 11:10:04 AM

'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट एक बार लाइमलाइट में है। पहली बार की तरह इस बार भी उस पर अपनी गर्लफ्रेंड को पीटने का आरोप लगा है।

मुंबई: 'बिग बॉस' का एक्स कंटेस्टेंट एक बार लाइमलाइट में है। पहली बार की तरह इस बार भी उस पर अपनी गर्लफ्रेंड को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की उन्होंने पिटाई की है, वह उनके साथ पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जानकारी के अनुसार जब उनकी गर्लफ्रेंड ने पहले ही  'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट को ज्यादा शराब पीने से रोका तो उसने गुस्से में आकर उसके चेहरे पर कई वार कर डाले। एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "उसने लड़की के चेहरे पर कई वार किए। उसे कार तक घसीटा गया। बुरी तरह घायल लड़की चोट के निशानों के कारण पार्टी छोड़कर चली गई।

बता दें कि वह पॉलिटिशियन घराने से संबंध रखता है। कपल के एक करीबी सूत्र की मानें तो 'बिग बॉस' का यह पूर्व कंटेस्टेंट अक्सर लड़की के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता है। 

जब मीडिया ने लड़की से पूछने की कोशिश की तो उसने मारपीट की खबरों का खंडन किया और कहा, "मैं अभी किसी को डेट नहीं कर रही हूं। ये सभी खबरें गलत हैं।

 
:

bigg bosscontestantgirlfriendbeaten

loading...