main page

Birthday पर देखिए 'ये रिश्ता क्या..' की अक्षरा की कुछ पर्सनल तस्वीरें

Updated 02 October, 2015 02:17:01 PM

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रैस अक्षरा यानी हिना खान का आज जन्मदिन है।

मुंबई: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रैस अक्षरा यानी हिना खान का आज जन्मदिन है। इस सीरियल से हिना खान ने कई लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आज हम उनकी कुछ निजी तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे है। 

2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में जन्मी हिना एक एक्ट्रैस ही नहीं, बल्कि एक मॉडल भी हैं। हिना को ज्यादातर लोग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के रूप में जानते हैं। वे साल 2009 से इस सीरियल को लीड कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने टीवी पर एंट्री भी इसी शो से मारी थी। 

हिना खान के बारे में खबरें आती रही है कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर जयंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। सूत्रों ने दावा किया था कि उनके और जयंत के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा। इससे पहले उनका नाम शो के डायरेक्टर नीरज बालिया के साथ जुड़ चुका है, लेकिन खुद हिना ने अफेयर की खबरों को गलत बताती है। 

 
:

yeh rishta kya kehlata haiHina Khantvjaywant jaiswalbirthdayakshra

loading...