main page

OMG: जानकर कपिल शर्मा की कमाई रह जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स भी हैरान!

Updated 31 August, 2016 01:55:54 PM

कपिल शर्मा ने बतौर काॅमेडियन शुरुवात शो 'हसदे हसांदे रहो' से की।

मुंबई: कपिल शर्मा ने बतौर काॅमेडियन शुरुवात शो 'हसदे हसांदे रहो' से की। लेकिन उन्हें असल पहचान सोनी टी.वी. के शो 'काॅमेडी सरक्स' से मिली। कपिल लगातार 6 बार इस शो के विजेता भी रहे। तब से लेकर अब तक कपिल अपने बाकी को-स्टार को पीछे छोड़ कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि लोगों को हंसाने की कपिल काफी अच्छी फीस भी वसूल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी कमाई कुछ बॉलीवुड स्टार्स जैसे टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट से भी ज्यादा हैं। 

खबरों के अनुसार कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के लिए एक दिन की 60-80 लाख रुपए फीस लेते हैं आैर कुल मिला के उनकी महीने की कमाई करीब 3.6 करोड़ से 6.4 करोड़ तक बनती हैं। पिछले कुछ सालों में कपिल शर्मा 40 लाख एक दिन की फीस लेते थे। लेकिन जैसे-जैसे कपिल शर्मा की पॉपुलैरिटी बढ़ी उनकी फीस भी बढ़ गई।

:

Kapil SharmaBollywood starsearn

loading...