main page

'स्पिल्ट्सविला' से फेमस हुए मयंक गांधी ने टी.वी. एक्ट्रैस से की शादी

Updated 29 August, 2016 03:57:39 PM

टी.वी. कलाकार हुनर हाली और मयंक गांधी शादी कर के हमेशा के लिए एक दूजे के लिए हो गए

मुंबई: टी.वी. कलाकार हुनर हाली और मयंक गांधी शादी कर के हमेशा के लिए एक दूजे के लिए हो गए। इनकी शादी रविवार सुबह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ हुई। गुरुद्वारे की शादी के बाद दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में करीबी दोस्त और परिवार वालों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

बता दें कि हुनर और मयंक ने गुरु ग्रंथ साहब के पांच फेरे लिए है। गुरुद्वारे में सुबह दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। हुनर पिस्ता ग्रीन और गुलाबी लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। हुनर का लहंगा दिल्ली की उमस भरी गर्मी को देखते हुए मुंबई बेस्ड डिजाइनर अर्चना कोचर ने खास तैयार किया।

:

Hunar Halimayank gandhimarriedgreater Kailash

loading...