एक्टर नंदीश संधू अपनी पत्नी एक्ट्रेस रश्मी देसाई के साथ 'तेरी एक हंसी' नाम की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।
05 Oct, 2015 04:55 PMएक्टर नंदीश संधू अपनी पत्नी एक्ट्रेस रश्मी देसाई के साथ 'तेरी एक हंसी' नाम की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों को रियलिटी शो 'नच बलिए' में साथ थिरकते देखा गया था।
नंदीश ने कहा, 'पहली बार गाना सुनने पर मुझे बहुत पसंद आया। इस गाने के बाद मैंने खुद को मजबूत पाया। मुझे महसूस हुआ कि यह गाना दर्शकों को पसंद आएगा। इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है और इसलिए मैंने तुरंत इस म्यूजिक वीडियों का हिस्सा बनने की सहमति दे दी।'
सूत्र के मुताबिक, वीडियो एक लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे एक गूंगी-बहरी लड़की से प्यार हो जाता है। इससे पहले वह अरिजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो 'क्या हुआ'का हिस्सा रहे हैं।