main page

प्रत्युषा सुसाइड केस: काम्या को मिल रही जान से मारने की धमकी

Updated 13 May, 2016 10:58:51 AM

टी.वी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

नई दिल्ली: टी.वी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस केस में प्रत्युषा के घरवालों, दोस्तों और ब्वॉयफ्रैंड राहुल राज के बीच कई आरोप सामने आ रहे हैं। हाल ही में प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रैंड राहुल ने काम्या पंजाबी पर आरोप लगाया कि काम्या ने प्रत्युषा से 2.5 लाख रूपए उधार लिए थे और प्रत्युषा कि मौत के साथ-साथ काम्या राहुल की बदनामी का भी कारण हैं। हालांकि इन खबरों से काम्या ने इंकार किया है।

एक इंटरव्यू में काम्या ने बताया कि राहुल के खिलाफ बोलने के कारण उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्भय हैं और राहुल से नहीं डरती। काम्या प्रत्युषा की सबसे अच्छी दोस्त थीं। वो निराश हैं की प्रत्युषा को अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके अनुसार प्रत्युषा की मौत का कारण राहुल हैं। दूसरी ओर प्रत्युषा के माता-पिता 9 मई को अपनी बेटी की हत्या की जांच के लिए ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है की वे इस मामले में जांच करेंगे।

:

Kamya PanjabiPratyusha BanerjeeRahul RajSuicide

loading...