main page

'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रैस के साथ रात के अंधेरे में हुई छेड़छाड़

Updated 23 August, 2016 11:07:12 AM

फेमस सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रैस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

मुंबई: फेमस सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रैस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सीरियल में नैया सूर्यवंशी का किरदार निभा रही एक्ट्रैस प्रतिभा तिवारी के साथ ट्रैवलिंग करते हुए छेड़छाड़ हुई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब प्रतिभा मुंबई के कांदिवली हाईवे पर थीं तो उसी समय एक शराबी ने उनसे छेड़छाड़ और बदतमीजी की। प्रतिभा के साथ जब यह वाकया हुआ तो वह अपनी हेयरड्रेसर के साथ कलीग का इंतजार कर रही थीं। हादसा करीब रात 10 बजे हुआ। बाद में प्रतिभा ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

 

 

:

saath nibhana saathiyaPratibha Tiwarimolested

loading...