'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सोनू तो आपको याद होगी जी हां, हम बात कर रहे हैं झील मेहता की।9 साल की उम्र में शो का हिस्सा बनी झील ने 14 साल की उम्र तक इसमें काम किया।
25 Jun, 2016 04:39 PMमुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सोनू तो आपको याद होगी जी हां, हम बात कर रहे हैं झील मेहता की।9 साल की उम्र में शो का हिस्सा बनी झील ने 14 साल की उम्र तक इसमें काम किया। अब वे 18 साल की हो चुकी हैं। 4 साल बाद उनकी लुक काफी चेंज हो गई हैं। आज हम आपको कुच तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें उनका बदला लुक देख सकते हैं।
झील मेहता ने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए शो छोड़ दिया था। हाल ही में एक इंटरवियू में झील ने बताया, " शो से जुड़ा हर मोमेंट मेरे दिल के करीब है। 'तारक मेहता...' ने मुझे फेम और पैसा दोनों दिया। लेकिन मैं एक्टिंग से हटकर कुछ और करना चाहती थी। जब मैं 14 साल की थी, तब मैंने पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया। बोर्ड एग्जाम (ICSE) में मुझे 93.3% मार्क्स मिले। मैं अपने डिसीजन से काफी खुश थी।"