main page

बिग बॉस के घर में दो-दो हाथ करेंगी CWE रेसलर कविता

Updated 10 August, 2016 10:23:56 AM

भारतीय लिबास में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ...

नई दिल्ली: भारतीय लिबास में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) की रिंग में उतरकर अपनी पहली फाइट में ही नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित करके सुखिर्यों में आई कविता दलाल को अब बिग बॉस के घर में जाने का न्योता मिला है। 

राष्ट्रीय स्तर पर नौ वर्षों तक भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली कविता अब CWE में रेसलर के रूप में धूम मचा रही हैं। CWE की रिंग में हार्ड केडी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली हरियाणा के जींद की रहने वाली कविता का लक्ष्य दि ग्रेट खली की भांती WWE में तिरंगा लहराना है और अगर ऐसा होता है तो वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बन जाएंगी। 

WWE के रिंग में फाइट करने के लिए कविता जालंधर में स्थित खली की अकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है और इसके लिए कविता प्रतिदिन आठ घंटे कठिन अभ्यास कर रही हैं। 

:

big bossCWEwrestler KavitaGuest

loading...