main page

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'आरआरआर

Updated 06 February, 2020 01:12:49 PM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ''आरआरआर'' को लेकर चर्चा में बेन हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है।

नई दिल्ली। 'आरआरआर' के निर्माताओं ने आखिरकार एस एस राजामौली की सितारों से सजी मैग्नम ओपस की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। फिल्म आरआरआर को 20 जनवरी 2021 में रिलीज किया जाएगा।

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आरआरआर' 
आरआरआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा,RRR will hit the screens on January 8th, 2021! We know the wait is long but we promise to keep giving you updates in the meanwhile. #RRROnJan8th

दस भारतीय भाषाओं में फिल्म होगी रिलीज
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ये स्टार्स फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका में है। फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नजर आएंगे।

 

फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की यह पहली फिल्म है।

: Chandan

आलिया भट्टAlia bhattRRRआरआरआरajay devgnअजय देवगनएस एस राजामौलीRRR release dateआरआरआर रिलीज डेटबाहुबली डायरेक्टरbahubali director RRR

loading...