main page

पिता संदीप के किरदार में नजर आएंगे चिराग पाटिल पोस्टर हुआ रिलीज

Updated 15 January, 2020 01:23:02 PM

फिल्म 83 में चिराग पाटिल (Chirag Patil) का पहला लुक शेयर किया गया है। मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज के साथ प्रचार शुरू कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो करती दिखाई देंगी।

नई दिल्ली। फिल्म '83' के नवीनतम पोस्टर में चिराग पाटिल का लुक देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी, जिसमें वह 'मुंबई का स्टैंडस्टॉर्म नाम से प्रसिद्ध अपने पिता संदीप पाटिल की भूमिका निभा रहे है। चिराग पाटिल को अपने दिग्गज क्रिकेटर पिता संदीप पाटिल का चार्म बरकरार रखते देखना बेहद रोमांचक है।

 

अपने पिता संदीप पाटिल के किरदार मे नजर आएंगे चिराग पाटिल
हाल ही में, 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है।

83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल का पहला लुक शेयर किया है और लिखते है,

 

कैमियो करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
जैसे-जैसे फिल्म रिलीज की ओर बढ़ रही है, मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज के साथ प्रचार शुरू कर दिया है, जिसने ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से रंग भर दिए थे। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी।

नटराज पोज के लिए की काफी मेहनत
अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। फिल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज में नजर आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है।

फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

: Chandan

83Ranveer SinghDeepika PadukoneChirag patilSandeep patilKapil dev

loading...