main page

Shocking: गुस्से से बौखलाए अर्जुन कपूर, जड़ दिया थप्पड़

Updated 29 March, 2016 03:53:35 PM

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' की प्रमोशन के रेडियो चैनल में गए जहां अर्जुन कपूर ने आरजे को सवाल करने पर थप्पड़ मार दिया।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' की प्रमोशन के रेडियो चैनल में गए जहां अर्जुन कपूर ने आरजे को सवाल करने पर थप्पड़ मार दिया। 

आरजे ने उनसे पूछा कि क्या अब उनके पास कोई ढ़ंग के रोल नहीं बचे क्या जो वो लड़कियों वाले रोल कर रहे हैं? अर्जुन इस सवाल पर भड़क गए और आरजे के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं अर्जुन ने वहां मौजूद लोगों से अपना कैमरा बंद करने को भी कहा। इसी दौरान शूटिंग कैमरा को भी जमीन पर फेंक दिया। 

 

अरे, घबराइए मत। असल में यह एक प्रैंक था क्योंकि यह फिल्म 1 अप्रैल यानी फूल डे पर रिलीज हो रही है तो शायद इसीलिए अर्जुन आरजे के साथ मजाक करते नज़र आए। 

 

 

फिल्म में करीना पहली बार करियर ओरियंटेड वूमेन का किरदार निभा रही हैं जबकि अर्जुन फिल्म में एमबीए किए हुए पति के रोल में हैं जो हाउस हसबैंड बनने की राह चुनते है जो अपनी करियर ओरियंटेड पत्नी का साथ देता है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।

:

Arjun KapoorslapRadio Jockeyki and kakareena

loading...