फिल्म एंडगेम को पछाड़ कर अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
09 Jan, 2023 11:23 AMनई दिल्ली/ टीम डिजिटल। फिल्म अवतार: द वे ऑफ वाटर को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां रिलीज से पहले फिल्म ने सबसे ज्यादा एडवांस टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया था तो वहीं अब रिलीज के बाद भी अवतार 2 ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अवतार 2 ने तोड़ा एवेंजस एंडगेम का रिकॉर्ड
16 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का डंका अब भी सिनेमाघरों में बज रहा है जिसकी वजह से फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 454 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके साथ अवतार 2 एवेंजर एंडगेम को पीछे छोड़ अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जी हां, अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई कर ली है। ये फिल्म एंडगेम को पछाड़ कर अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जहां एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 373.22 करोड़ रुपये कमाये थे तो वहीं अवतार 2 ने भारत में 454 करोड़ रुपये बटोरे हैं। अवतार की कमाई एंडगेम से भी ज्यादा है।
कई भाषाओं में उपलब्ध है अवतार 2
बता दें कि इससे पहले भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों एवेंजर्स इनफिनिटी वार, द जंगल बुक और द लॉयन किंग जैसी फिल्में शामिल हैं। मालूम हो कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। यही कारण है कि दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और अबतक कर रहे हैं।